-आज वो फिर अकेली पड़ गयी.
सहसा एक जिस्म ऐसा मिला
हजार नजरो से बचता
अपनो से डरा
स्वरों से निशब्द, लापता संवेदना
-आज वो फिर अकेली पड़ गयी.
जिसकी किलकारियां थी सबको हँसाती
लापता को भी राहे दिखाती
जीवन को महसूस जताती
संसकारो का अंकुर'ण कराती
-आज वो फिर अकेली पड़ गयी.
आज पोत दी किसी ने कलकी ऐसी
डरो का संसार बो दिया
एक गुडिया ने संसार खो दिया
इन जालिमो की हैवानियत से
-आज वो फिर अकेली पड़ गयी.
सपना था खुद का एक संसार होगा
जालिमो ने व्यापार कर डाला
मानुषता पर नग्नता का काला चादर डाला
उस माँ,बेटी,बहन ने क्षमा याचना के पुल बना डाले
लेकिन इन दुष्टों ने संसार ही जला डाले
-आज वो फिर अकेली पड़ गयी.