मैं थोड़ा शर्माता हूँ

वो बेबाक बवंडर लड़की है।। 


मैं खुद मैं कैद सा रहता हूँ

वो आजाद सा उड़ता पंछी है।। 


कोई गुन हमारा एक नहीं

पर ना जाने क्यूँ वो मुझको अच्छी लगती है।। 


मैं गुमसुम सा चलता हूँ

अपने चश्में को संभाल करे।। 


वो आँधी सी आ जाती है

अपनी बुलेट को लगाम कर।। 


डर किसी का नहीं है उसको

बेखौफ सा खुद को रखती है।। 


इस अदा पर उसकी ना जानें

कितनी बार नजर ठहरती है।। 


मैं एक ठहरा सा पर्वत हूँ

वो रेत हवा सी उड़ती है।। 

फिर भी ना जाने क्यूँ वो मुझको अच्छी लगती है।।


- अंकिता सिंह चौहान