किस्से बनते रहेंगे, कविताएं लिखती रहेंगी।

पर तुम रहना मेरे साथ, उनमें लिखे खूबसूरत शब्दों की तरह।।

मनाना मुझे एक प्रेमी की तरह।

बिगड़ना मुझ पर किसी प्रेमी की तरह।

चाहना मुझे किसी प्रेमी की तरह।

इजहार लफ्जों से ना हो तो भी सही,

पर इकरार करते रहना तुम एक प्रेमी की तरह।।

तुम मुझे खुद में जगह देना ख्वाबों की तरह।

और इस तरह मैं तुझमें सिमटती रहूंगी किताबों की तरह।

बस जाऊंगी तुझमें तुम्हारी खुशबू की तरह।

बंध जाऊंगी प्रेम बंधन में, मैं विवाह की तरह।

मनाऊंगी तुम्हे एक प्रेमी की तरह।

बिगड़ूगी तुम पर एक प्रेमी की तरह।

चाहूंगी तुम्हे एक प्रेमी की तरह।

किताबों के शब्दों की तरह।

कहानी के मुख्य पत्रों की तरह।

कुछ कुछ मेरी तरह, और पूरी तुम्हारी तरह।।


— अंकिता सिंह चौहान