अपने ख्वाबों से लेकर मोहलत वो, खुद ख़्वाब तुम्हारे सजाता है!
छुपा के अपने दर्द को वो, मायनें मुस्कान के बतलाता है!
अपनी खुशियों का बाँध पिटारा, तेरी हँसी मैं वो खुशियाँ पाता है!
कोई खुदा नहीं, कोई भगवान नहीं वो,
फिर भी सबसे ऊँचा दर्जा वो ले जाता है!!
अश्क का सागर उसमे भी है, पर हिम्मत की परिभाषा वो बतलाता है!
कभी सख्ती तो कभी प्यार दिखाकर, तुम्हें जीवन का मतलब समझाता है!
वक्त पे उसका कोई काबू नहीं है, पर हर बुरे वक्त से तुम्हें बचाता है!
मंदिर में कोई मूरत नहीं उसकी,
पर उसकी हर सूरत में भगवान नजर आता है!!
तुम्हारे होंठों पे देख मुस्कान, वो अपने अधूरे ख्वाबों को जी जाता है!
हम समझ नहीं पाते उसकी बातों को, वो हमारी खामोशी को पढ़ जाता है!
कोई अल्फाज नहीं आँक सकता उसके नाम की गहराई को,
जिसके आगे रब खुद भी शीश झुकाता है!
क्योंकि वो शख्स पिता कहलाता है!!
क्योंकि वो नाम पिता कहलाता है!!

