बरसों बीत गये उस कहानी को,

पर पता नहीं क्यों अभी भी नयी लगती है!

वो सदियों पुरानी चाहत अभी भी वही लगती है!

वो आज भी उसकी एक झलक को तरसना,

आज भी उसकी आवाज सुनकर दिल का वैसे ही धड़क जाना,

वो पहली मुलाकात जब हम बिल्कुल अजनबी थे,

वो मुलाकात भी मानो कल ही की बात लगती है!

कोई जज्बात नहीं बदले मेरे दिल में तेरे लिये,

आज तू भी वही और मेरी पहली मोह्हबत भी वही लगती है!!


- अंकिता सिंह चौहान