भूल जाते हैं हम वज़ूद अपना,
जब निगाहें वो हमसे मिलाते हैं।।
तराशते हैं वो मेरे होंठों पर लफ़्ज़ों को,
हम चुपचाप आँखों से मुस्कुराते हैं।।
कुछ कसक उनके दिल मे भी जागे मेरे लिये,
इस आस में हम अक्सर खुद को उनके पास छोड आते हैं।।
हो सकता है कल इश्क उनको भी हो जाये हमसे,
आजकल हम करामात पर ज्यादा गौर फरमाते हैं।।
- अंकिता सिंह चौहान

