75 साल पहले एक गहरे अंधेरे कि सुबह जागी
75 साल पहले मिली थी हमें आजादी
पर इतना आसान नहीं था यह सफर
मुश्किलें ही मुश्किलें थी हर कदम
ना जाने कितनों ने अपने खोए
जाने कितने मौत की नींद सोए
और ना जाने कितनों ने अपने सपनों को आग लगा दी
इतनी आसान नहीं थी आजादी।
गांधी, नेहरू ,सिंह ,बोस
और ना जाने कितने और लड़े हर रोज
नायडू हो,कस्तूरबा हो,या हो झांसी की रानी ,
सब ने अपने रक्त को मानो समझ लिया था पानी
इतनी आसान नहीं थी आजादी की कहानी ।
सर झुकता है हमारा,शहीदों को नमन है
नहीं वह हमारे बीच फिर भी अमर है ।
इन 75 सालों में, हमने हर क्षेत्र मैं नाम कमाया है
इन 75 सालों में तिरंगा ऊंचा ही लहराया है,
धरती की छोड़ो बात,हम मंगल पर जा पहुंचे है,
पूछ लेना दुनिया वालों से हमारे दर्जे कितने ऊंचे है।
पर
बदलते इस भारत की कुछ कुरीतियां है,
बदलते इस समाज की कुछ गलत नीतियां है,
नारी हो या पुरुष
सब की सुरक्षा का डर लगता है,
यह देश मेरा अब धर्म के नाम पर लड़ता है,
छोटे-छोटे मुद्दों पर मसले बड़े हो जाते है,
सिर्फ चंद लोगों की सहमति पर फैसले बड़े हो जाते हैं,
जिस आजाद भारत के लिए वीरों ने सब कुछ त्याग दिया
क्या मुंह दिखाएंगे हम हमने उस मल का क्या हाल किया,
तो अब इन मुश्किलों से लड़ने की बारी हमारी है,
इस मुल्क को फिर से जन्नत बनाने की जिम्मेदारी हमारी है,
शहीदों ने जैसी चाहत की,
होगी वही छवि अब भारत की,
होगा मुकम्मल ख्वाब उनका
चाहे हो कोई तूफान या आंधी,
आजाद अपने भारत को, फिर मिलेगी आजादी।।
