कितना ख़ूबसूरत है न
मेरा–तुम्हारा होना
ज़िक्र न करना
पर तुमपे ही नज़र रखना
कविता गढ़ना और
मेरे शब्दों में हौले से उतरना
गुलदस्ता सा महकना
लेकिन उसके फूलों को न छूना
सबकुछ तुम पर क़ुर्बान करना
पर कोई गिला भी न करना
कितना ख़ूबसूरत है न
मेरा–तुम्हारा होना..!!
_अंकिता

