पहले 
परस्पर प्रेम बंधे होते थे दो किवाड़
विश्वास से 
भावनाओं से
अब एकल ही रह गए
घर के सारे किवाड़
अनुबंधित थे
प्रतिबंधित थे
प्रेम वश
तब जमाना था 
दो किवाड़ का
बंधन के सयुंक्त
रिश्तों का
अब मनुष्य भाग रहा
भाग रहा रिश्तों से
आपसी प्रेम के बंधनों से
पहले की दुनिया से 
संयुक्त परिवार से
आज सब बहुत दूर है।