आज़ादी के लिए जली थी
वहाँ रक्त की स्याही बही थी
जो चढ़ गए सूली उनके
बलिदान का मोल नही थी

फिर भी जीत अटल हो
हिंदुस्तान की जय हो….

स्वाधीनता संग्राम में कूदे
जवान क्या बूढ़े देश प्रेमी भी
उगल रही उनकी जवानी
सिंह नाद कर रहे लहूलुहानी

जान न्यौछावर करें वो
हिंदुस्तान की जय हो

भगत सिंह ने कलम उठाई
लिखें थे शब्द शक्तिशाली
चंद्रशेखर,बिस्मिल,लाला
जैसे थे देश के क्रांतिकारी

धरा भी करें सम्मान हो
हिंदुस्तान की जय हो

डोली धरती सहम गए अंग्रेज 
हुए वीरों के आगे नतमस्तक
भाग गए,बन गया इतिहास
साखी है ये देश जन-संतप्त

गुमान हमें उन वीरों पर हो
हिंदुस्तान की जय हो।

_अंकिता