हे राम!!
तुम आदिपुरुष तुम्हीं नरश्रेष्ठ हो
तुम पुरूषोत्तम तुम्हीं सर्वश्रेष्ठ हो
तुम दयानिधि तुम्हीं करुणेश हो
तुम आदर्श मेरे तुम्हीं सर्वेश हो
तुम सिखाओ जग को
कि राजा के मन में वन कैसे
और वन में मन कैसे
तुम दिखाओ सबकों
कि मर्यादा में रहकर राम
जीवन जीते हैं कैसे
हे राम!! कलयुग हावी है
हर मन में
पाप बीज उग रहा
कैसे भार-मुक्ति पाए
हैं निवेदन श्री राम से
कि ….भले सब ढूँढ़ रहें
राम को पत्थर में
परंतु
प्रभु श्रीराम पत्थर कभी न बनने पाए।
_अंकिता?
१७/४/२०२४

