मैं एक बेटी हूँ हाँ मैं समझती हूँ। अपनी माँ की भवनाओं को दादी के दिये फटकार को। मैं एक बेटी हूँ। समझती हूँ स्त्री के मौन को स्त्रियों के द्वारा सहे पीड़ा को। आख़िर क्यों स्त्री ही स्त्री पे प्रश्नचिन्ह लगाती हैं। जैसे मैं बेटी हूँ, मान हूँ सम्मान हूँ वैसे ही दूसरी स्त्री ( बेटी) भी सम्मानीय हैं। क्यों एक बेटी दूसरी बेटी को आहत पहुँचाती हैं? स्त्री ही स्त्री के चरित्र पर आरोप लगाती हैं। मैं बेटी हूँ, समझती हूँ उस लड़की का भी दर्द जिसे अपने परिवार ने ही गलत कहा हो। बाहर जाने पर, देरी होने पर उसे ही सुनाया गया हो। ये तक न पूछा हो कि क्यों देरी हुई? तूँ ठीक हैं? कोई समस्या हो हमें बता, हम हमेशा साथ है तेरे ये तक न कहा। मैं बेटी हूँ रोज ताने सुनती हूँ। कभी अपने देते है कभी देते पड़ोसी व रिश्तेदार। मैं बेटी हूँ जिसके लिए बंधन हैं कई हैं मर्यादाएं,कई रिवाज़ों का हैं भार। विडंबना ये हैं कि बेटी की माँ हो या कोई भी स्त्री पूर्व से सब सहती आ रही वही चीज़ें अपनी बेटी व आने वाली पीढ़ी को भी सीखा रही हर स्त्री। बदलाव लाने की सोच तो हैं परंतु दब जाती हैं इस खोखले समाज के नियम में। मैं बेटी हूँ समझती हूँ कि माँ क्यों करती हैं ऐसा ये दुनिया ही ऐसी हैं इसका दस्तूर ही हैं ऐसा। चार दिन नई सोच के साथ चलेंगे फ़िर कहेंगे कि ये हमारे घर की ये रश्म नही। बेटी हो बेटी की तरह ही रहो इसके आगे कोई उत्तर ही नही।
हाँ! मैं बेटी हूँ समझती हूँ माँ की सोच को मैं बेटी हूँ समझती हूँ पिता के दिये संस्कार को। मैं बेटी हूँ पढ़ी-लिखी हूँ फिर भी न बदल पाई रूढ़िवादी सोच को। मैं बेटी हूँ मान-सम्मान बनाये रखना ये हमारा दायित्व है मैं बेटी हूँ रिश्तों की मर्यादा में रहना हमारा कर्तव्य हैं। मैं बेटी हूँ आवाज़ उठाउंगी तो कुचल दी जाऊँगी मैं बेटी हूँ जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा दी जाऊँगी। मैं बेटी हूँ। २४/७ की नौकरी में एक दिन बाँध दी जाऊँगी मैं बेटी हूँ, हाथ पीले करके अज़नबी सँग ब्याह दी जाऊँगी। मैं बेटी हूँ रश्मों-रिवाजों की जंजीरों में जकड़ दी जाऊँगी। मैं बेटी बन बहू, कुल की मर्यादा व दोनों परिवारों के मध्य रोज तिल-तिलकर पिसती जाऊँगी। मैं बेटी हूँ, बहू बन हर कर्तव्यों का पालन करते हुए भविष्य में अपनी बेटी को भी यही सब सिखाऊँगी नही, मैं बेटी हूँ सह लिया सबकुछ भविष्य होगा मेरे अधिकार में वो सिखाऊंगी जो मैं नही कर पाई कुछ बेटी को बेटी की तरह नही। एक योद्धा की तरह बनाऊँगी। बुराई जो व्याप्त हैं समाज में उससे लड़ना मैं सिखाऊंगी। मैं बेटी हूँ, माँ को समझा, पिता को समझा चुप रह गयी दुबक कर, मेरी बेटी ये न सहेगी वो लड़ेगी इन सबसे अपने हौसलों से डटकर।