क्या देख पा रहे हो
बाहर क्या भीतर तुम्हारे
शहर है क्या कहर है
भीतर तुम्हारे क्या फूल है
क्या घूमती है मधुमक्खी
क्या उमड़ता है मधु
तुम्हारे भीतर क्या नाव है
नदी तुम्हारे भीतर
क्या पार कर पा रहे
ये दरिया तुम्हारे भीतर
क्या शोर है भीतर तुम्हारे
क्या पानी का तालाब है
उछलती क्या मछली
तुम्हारे भीतर क्या सांस है
