जो गर्म रोटी के निवाले से भी चीख उठता था,
वो अाज खुद तवे पे हाथ जला रहा है ...
माँ तेरा बेटा बड़ा हो रहा है ....
जो रोता हुआ तेरे हाथों से लिपट जाता था,
वो अाज जिम्मेदारीयो से आंसू पोछ रहा है ..
माँ तेरा बेटा बड़ा हो रहा है ....
जो हर पल तेरे पल्लु की ठंडी छाव में रहता था,
वो अाज एसी में बैठा हुआ भी तुझे याद कर रो रहा है ..
माँ तेरा बेटा बड़ा हो रहा हैं ....
जो कभी नंगे पैर तेरे आगे पीछे घूमा करता था,
वो अाज कार में सवार तेरे से मिलने को बेताब है...
माँ तेरा बेटा बड़ा हो रहा है...
जो कभी पापा से पॉकेट मनी लेता था,
वो खुद कमा केे भी तेरे उन 2-2 रुपये को तरस रहा है...
माँ तेरा बेटा बड़ा हो रहा है....
माँ, यहा बहुत कुछ है,
पर तेरी याद बहोत आती है,आंसू पोछ लेता हूँ खुद से
क्यों की तुमने यहाँ भेजने से पहले बोला था....
मेरा बेटा बड़ा हो गया है...
