मातृभूमि के है लाल हम माँ भारती ने है पाला 

जात-पात का भेद करो ना तुम, क्या पंडित क्या लाला

शान है तिरंगा इसकी हर भारतीय है रखवाला 

वीरों का है देश यह, पाक नापाक धमकी से ना डरनेवाला

गजब है गाता देश की गैरों का भी है रखवाला

गद्दारों हो जाओ तुम सतर्क, नव युवा है हुकार भरने वाला

सत्य, शांति और अहिंसा का है प्रतीक, 

देश मेरा दुनिया को राह दिखाने वाला

बूंद बूंद में है इसके सागर मां गंगा-यमुना ने इसको है पाला

है यह युग निर्णायक शक्ति दुनिया ने भी यही है माना...

है आस लु लाखों जन्म हर बार कहलाउ हिंदुस्तान का में भी रखवाला

बहे जो कतरा कतरा रक्त का हो मातृभूमि पर प्राण वारने वाला

नमन है मां भारती को मेरा, नमन मेरा मां सरस्वती को, 

दो कुछ दान शिक्षा, 

मुझ अबोध को, आ जाए प्राण काम वतन को,

है आज पावन धरा का पावन पर्व गणतंत्र 

करो नमन वीरों को जिन्होंने करवाया हमें स्वतंत्र

है "अंकित" नाम मां भारती का जहन मैं 

में भी उसी देश का रहने वाला

मातृभूमि के है लाल हम माँ भारती ने है पाला 


~ अंकित"अ:निरुध्द"