मुख से निकलकर मन को संतुष्ट कर दे वह शब्द है गाली 

गहरे संबंधों में संबोधन का शब्द है गाली

दोस्तों का सिखाया पहला शब्द है गाली

दोस्ती में प्रेम को व्यक्त करने के शब्द है गाली

जो पाक रिश्तों के ना-पाक नाम कर दे वो शब्द है गाली

हाथापाई को बोलचाल में बदल दे वो शब्द है गाली

बोलचाल को हाथापाई में बदल दे वो शब्द है गाली

अनजाने में निकल के घर पर पिटवा दे वो शब्द है गाली

जो पल भर में अपने को पराया

और परायो को अपना कर दे वो शब्द है गाली

क्रोध को व्यक्त करने का शब्द है गाली