डियर सपोर्ट सिस्टम

तुम विशेष हो जैसे कोई पारस जिसके स्पर्श से सोना नही सुनहरा वर्तमान या वो पल बनता हैं जब वह साथ हो,पल जो एक सुखद अनुभव बनाता हो... या फिर कहा जाए तो मानो तुम ऐसा केंद्र हो जिसकी परिधि में शामिल मैं, स्वयं को अपनी उदासी से मुक्त महसूस करता हूं और तुम्हारा होना मानो जैसे अपनी सभी भावनाओ को एक दम शिथिल छोड़ दिया जाए किसी ऐसे बिछौने पर जहा उन भावों को सुकुन और एक समझ मिले और हर भाव पर न्यायसंगत निरस्तीकरण और साथ ही साथ एक सहज हामी भी... इस साझेदारी से बेहतर कुछ नही... कुछ नहीं..!!