हार जीत सुना है इस खेल में होती ही नहीं
इतना है हम मोहब्बत के दरिया के छोर नहीं हो सकते,

हम थोड़े कमजोर दिल वाले इंसान भी हैं
दिखावा तो कर सकते हैं तेरी यादों से दूर नहीं हो सकते,

तू ज्यादा जानता होगा पर
हम जितने तुझ पर पागल हैं और नहीं हो सकते,

कहने की बातें हैं सब लेकिन
जो मौसम देख के नाचते हों वे मोर नहीं हो सकते,

सही वक्त पर सही इलाज ज़रूरी है
अंकित तू पागल है
हर दर्द की दवा मीठे बोल नहीं हो सकते...