तेरा मेरा ये अफ़साना हो गया,
नए आँसू दर्द पुराना हो गया.
उतर कर देख दिल में फिर से,
खाली मोहब्बत का खजाना हो गया,
खुश रहता था जो बारिश से भी कभी
कितना उदास वो दीवाना हो गया,
आना एक झलक दिखा जा कातिल मेरे
थोड़ा सा भी जीए ज़माना हो गया,
क्यूँ करता है साँसों की दुआ दिल
अपना यार भी अब बेगाना हो गया,
बाकी है अब बस शरीर दुनिया मे
अंकित तो कब का रवाना हो गया..!
Instagram - ankitpanghal99
Twitter - AnkitPa98124


