पाक...... (पाकिस्तान)...It's about partition..


मत पुकारो पाक उसे।


जन्म लाहासो से हुआ।

पहेचान मिली लकीर से।

बच्चा बूढ़ा कोई ना छोड़ा।

सबकी बलि चढ़ाई थी।

वो बूढी माँ, जलती औरत,

लुटती अस्मत,कटी रेल।

सब तेरे जन्म संग आयी थी।


मत पुकारो पाक उसे।


घर छिना, आँगन छिना, बच्चपन छिना, 

छीने तूने सपने और आपने भी।

धरा लाल, पथ पथ बेहाल।

कही ये पड़ा, कही वो पड़ा।

हर सर पर था लहू चढ़ा।

नर भुज में थी तलवार।

सब तेरे जन्म संग आयी थी।


मत पुकारो पाक उसे।


अम्बर भी मनो लाल हुआ।

धरती को लहू से प्यार हुआ।

नादिया भी ना नीली थी।

वो हवा भी जहरीली थी।

सब तेरे जन्म संग आयी थी।


मत पुकारो पाक उसे।


जन्म के तेरे मारे, 

भटके कितने बेचारे।

भूखे सोये,लहू रोये,

टूटी नस नस,फूटी किस्मत।

नग्न पैर,पथ पथरीले,

मोत का भय, जीवन की अशा।

मंजिल ने दुरी बनाई थी।

सब तेरे जन्म संग आयी थी।



मत पुकारो पाक उसे।


एक गिद्ध (जिन्ना) था आगे चला।

उस गिद्ध के पीछे सब चले।

एक जिद से तेरा जन्म हुआ।

एक जिद की सब बलि चढ़े।

तू पाक बना,वो कायदा (जिन्ना को कायदे आज़म बोलते है)।

जन्म से तेरे,मिला गिद्ध को फायदा।


मत पुकारो पाक उसे।


# अंकित लंदन तोड़