खिलौना........



माँ एक खिलौना ला दे बस।

एक अरसा बिता, बित रहा बचपन।

बचपन को बचपन रहे जाने दे।

बड़ी गाड़िया,नोकर चाकर।

अच्छे कपड़े,स्कूल किताबे।

जो ये मांगू, तेरा दिल दुःखेगा।

एक खिलौना ला दे, वो मेरे साथ रहेगा।

माँ एक खिलौना ला दे बस।


माँ तू जाती है काम पर,

मेरा बचपन मुझसे लड़ता है।

रो-रो के मै दिन गुजारू,

पर दिन नहीं गुजरता है।

कोई ना सुनता मेरी,

सब देख के मुझ को हस्ते हैं

रोने से मुझको बचा दे बस।

माँ एक खिलौना ला दे बस।


ये जन्म मेरा क्या मेरी गलती,

या मुझ पर कोई आघात है।

दुर्भाग्य और साँसे ही मिली मुझे,

क्यों कोई और वस्तु ना मेरे पास है।

कब तक मैं मिट्टी मलु,

कंकर पथ्थर संग खेलु मै।

खेलु पूरा दिन संग खिलौने,

हर दुःख से टक्कर लेलु मैं।

माँ दुःख से मुझे बचा दे बस।

माँ एक खिलौना ला दे बस।


पेट भर भोजन ना पाया,

काया पर पूरा वस्त्र ना आया।

ना मिला कोई संगी साथी,

किसी ने कंधे पे ना घुमाया।

जीवन क्या है मैं क्या जानू,

टोटे ने मेरा बचपन भी खाया।

माँ कुछ दिन को हँसा दे बस,

माँ एक खिलौना ला दे बस।


मैं ना माँगा कभी कुछ,

ना अब भी मांगना चाहता था।

एक कुत्ता था मित्र मेरा,

संग उसके ख़ुश हो जाता था।

हाँ मुझ जैसे ही था वो,

बस बोल नहीं वो पता था।

रंग रूप काया अलग थी,

हाँ भाग्य मेरे सा पाया था।

मुझको और उसको,

जिसने देखा डाट भगाया था।

माँ इन डाँटो से बचा दे बस,

माँ एक खिलौना ला दे बस।


घास झोपड़ी,ठंडा चूल्हा,

टूटे बर्तन,फूटी किस्मत।

इन सबसे लड़ पाऊ कैसे,

बोल खिलौना लाऊँ कहाँ से।

मै अंधी थी,मेरी मति थी मारी।

अच्छा रहता रहे जाती कवारी,

ना जन्म तुझको दे पाती,

ना एक एक पैसे को तड़पाती।

मैं खुद खिलौना बन बैठी,

बोल खिलौना लाऊँ कहाँ से।


दिल में कुछ सपने थे मेरे,

एक तू है, और कौन अपने थे मेरे।

तुझको अच्छा जीवन दे पाऊ,

राज दुलारा तुझे बनाऊ।

पर मैं पैसा पाऊ कहाँ से,

बोल खिलौना लाऊँ कहाँ से।


बेटा अब तू मुझसा बनजा,

अपने मन को खुद ही समझा।

मैं मार ना सकती तुझको,

अब तू सपनो को मार भगा।

इस समय से लड़ने जाऊ कहाँ पे।

बोल खिलौना लाऊँ कहाँ से।


# अंकित लंदन तोड़