भूख...


अग्नि तुझको क्या चढ़ आयी,

रूप बना के भूख का, 

क्यू पेट में अग्न लगाई,

तू ना होती तो अच्छा था।।


ना कोई चूल्हा बन पाता,

ना कोई बच्चा भूका सोता,

मासूम भी पढ़ लिख लेते,

ना कोई किसी के बर्तन धोता।।

तू ना होती तो अच्छा था।।


चूल्हा चौका श्राप बन गया लड़की का,

ना तू होती तो वो आगे बढ़ती,

तू भाग्य खा गई लड़की का।।

तू ना होती तो अच्छा था।।


अर्थी उठी, दुःख की घड़ी,

विपदा पड़ी, देख तमाशा तेरा,

फिर भी रोटी सबकी करनी पड़ी।।

तू ना होती तो अच्छा था।।


ना कोई माँ मासूम लिए,

किसी पेड़ी पर बैठी होती,

दे दुहाई भगवन की,

ना भीक मांगती ना वो रोरी होती।

तू ना होती तो अच्छा था।।


कितनी महेनत करी बाप ने,

मन मार मार धन बचाया था,

एक बारात की रोटी के लिए।

पुरे जीवन कष्ट उठाया था।

तू ना होती तो अच्छा था।।


तेरे कारण इंसान भेड़िये से, 

बत्तर बन बैठे है।

दूध भी जहर बन गया,

इतना मिश्रण कर बैठे है।

कुछ ना खाऊ तो मरा,

कुछ खाऊ तो जरूर मरा,

हालात ऐसे हो बैठे है।

तू ना होती तो अच्छा था।।


फिर ना कोई दिन रात,

किसी के तानो सहेता,

तू टुकड़ो पर पड़ी है मेरे,

ना कोई किसी को कहेता।

तू ना होती तो अच्छा था।।


जीवन का सारा धन लुटाने वाले,

आपने सारे कष्ट छिपाने वाले,

आँखों में आंसू दबाये बूढ़े माँ बाप,

दो वक्त की रोटी के लिए।

ना घर से निकले जाते।

तू ना होती तो अच्छा था।।


बुढ़ापा अच्छा कट जाता,

बचपन भी दुःख से बच जाता।

इन दोनों को छमा दान दे भूख।

जवानी पर जितना चाहे जोर दिखा।

तू ना होती तो अच्छा था।।

तू ना होती तो अच्छा था।।


# अंकित लंदन तोड़