कलम भी अब रूकने को तैयार नही

सब जानते हैं हम इतने भी बेकार नही,


साक्षरता बढ़ी है पहले से बहुत ज्यादा

अब लोग बस जाहिल हैं गँवार नही,


शहर जाने को बहुत जी करता है

पर अब तो वहाँ भी कोई रोजगार नही,


कोई सलिको से मरहम लगाए तो सही

लगता है ज़ख्मो का भी अब कोई ईलाज नही,


चलो कि कोई मिलेगा देर तलक ही सही

ये दुनिया है कोई सब्जियों का बाज़ार नही,


आयेंगे एक दिन सभी मुंतशिर बनकर

बात जो अभी हमसे करने को हैं तैयार नही।

               - अंकित कन्नौजिया