रो रहा हूँ मैं अंदर ही अंदर जी भर के
जैसे निकल जाता है जान अंदर से,
नदियों से ताल्लुक रखना जरूरी है
कल ऐसा न हो पानी सूख जाए समंदर के,
मुझे तोड़कर देखो पुर्जे में कोई
शायद मैं जिंदा हो जाऊ मर के,
टूटा हूँ बेतहाशा बेजोड़ मैं
तुम मत देखो मुझे ऐसे सिहर के,
कितनी तकलीफें मिलती हैं जीते जी
लोग आखिर रोते क्यो हैं मर के,
मैं तो गांव के सलिको से परेशां हूँ
तुम बताओ खैरियत अपने शहर के,
बहुत वीरान- सा है दिल मेरा
पर मैं आकर खुश हूँ तुम्हारे दर पे,
बहुत डरता हूँ मैं खुद की गलतियों से
क्या बताऊ कितना सहमा हुआ हूँ अपने डर से।
- अंकित कन्नौजिया
