तुम्हारी आलोचना को भी तारीफ बना देते हैं
लोग आखिर किस तरह तुम्हें जागीर बना लेते हैं,
हम तो चाहते हैं कि सबसे ताल्लुक रखा जाय
पर न जाने क्यो लोग हमे राहगीर बना लेते हैं,
वैसे तो मिलता हूँ सबसे पर कुछ याद नही रहता
एक महबूब के हर क्षण को हम तस्वीर बना लेते हैं,
क्या फर्क है किसी में अगर देखा जाए सबकों
फिर भी कीमत वालों को लोग अक्सर नाचीज़ बना लेते हैं,
बोलने का कोई सहज तरीका नही है ज़माने में
जिससे दिल को सुकूँ मिले लोग उसे तहज़ीब बना लेते हैं।
- अंकित कन्नौजिया
