लोग बोलते हैं मैं सोचता बहुत हूँ

कैसे कहूँ मैं अंदर बोलता बहुत हूँ


जिंदा हूँ जैसे एहसान कर रहा

जिंदगी को मैं कोसता बहुत हूँ


तुम गलत करके निकल जाते हो

मैं सही-गलत को सोचता बहुत हूँ


इतनी पाबंदियां लगा रखा हूँ खुद पर

कुछ करने से पहले खुद से पूछता बहुत हूँ।

- अंकित कन्नौजिया