जिंदगी कब किस ओर मुड़ जाए बताती ही नही

लत इंसान की लग जाए तो जाती ही नही


किस चीज़ में कितना नशा है ये अलग बात है

नशा किसी की बात का लग जाए तो जाती ही नही


दिखा रहे हैं सभी जबरदस्ती का मोहब्बत करके

अगर ईश्क़ सच में हो जाए तो जाती ही नही


जागने की आदत इतनी बुरी लग गई है मुझे

रात को अगर नींद खुल जाए तो आती ही नही।

                           - अंकित कन्नौजिया