हम जानते हैं यक़ीनन ये बात 

कि आखिर लोग क्या कहेंगे


कुछ न करोगे अगर जिंदगी में

लोग तब भी कुछ न कुछ कहेंगें


ये लोग हम और तुम ही हैं 

तुम बताओ अब खुद को क्या कहोगे


सबकुछ देखोगे नज़दीक से अगर

ये समझ लो ऐब हर चीज़ में पाओगे।

            - अंकित कन्नौजिया