खुले आसमाँ और बादलों के छाँव में हैं हम

शहर में होकर भी लगता है गाँव में हैं हम,


जिंदगी ऐसे चल रही है हमारी

जैसे किसी नाव में हैं हम,


बहुत खुलकर जीने की कोशिश करते हैं

फिर भी लगता है किसी के दबाव में हैं हम,


है एक बूँद भी नही हमारे आस- पास

लगता है फिर भी बरसात में हैं हम,


दुनिया की भीड़ में हम फँस गए हैं

लगता है जैसे किसी सैलाब में हैं हम।


कोई तजुर्बा, कोई परख नही है हमें

फिर भी जाने किस रुआब में हैं हम,


कोई आकर पानी के छींटे मारे मुझपर

पता नही किस ख़्वाब में हैं हम।

           - अंकित कन्नौजिया