हम सब अपनी-अपनी कठिनाइयों से लड़ रहे हैं।
सबकी अपनी-अपनी परेशानियाँ हैं यहाँ।
कठिनाइयों से लड़ना और लड़ते लड़ते थक जाना
तो ठीक है, ये होता है और होगा भी क्योंकि प्राकृतिक है।
लंबी लड़ाइयों में हमारा थक जाना तय होता है।
हम अगर थक जाएं तो दो घड़ी आराम से बैठ कर सांस लेना भी जरूरी है।
ऐसी लड़ाई में थक जाना जायज़ है मगर हार जाने की यहाँ कोई गुंजाइश नहीं है।
