​ठहर के देख ज़रा तेरी बेवफ़ाई का कितना असर बाक़ी है, मेरी रगों में तेरे नामों निशाँ का और कितना क़हर बाक़ी है, छोड़कर तूने सोचा था मुझे बस अब ठहर जाएँगी मेरी साँसे, पलट कर देख ज़रा मुझको और तेरी कितनी महर बाक़ी है, हर बदनामी के मंज़र से हँसते हँसते यूँही गुज़र गया यश, मेरे जनाज़े के पीछे चलने वालों का और कितना सफ़र बाक़ी है, बंद किताबें जब खुलेंगी तो अपने शब्दों के साथ जागूँगा मैं, तेरा इश्क़ ना मिटा है ना कभी मिटेगा अभी तो लहर बाक़ी है, बुरा ना माने कही बाग़ीचे के फूलों से महकती हवायें, आशिक़ों के हिस्से बस दो गज़ ज़मीं अभी पूरा शहर बाक़ी है।