पिता…!

सुबह-सुबह निकलता हूँ घर से,

अपना तन -मन जलाने को,

समय की धारा रुकती ही नहीं,

कुछ ज़्यादा पैसे कमाने को,

साँसों से साँसों की डोर खींच कर,

एक-एक पैसे का हिसाब लिया, 

बस इतना ही कमा पाया की,

2 वक्त का खर्चा चल पाया.

उमीदों की किरण बड़ी है,

पीछे है परिवार बड़ा,

घर पहुचा, 

दहलीज़ पर बैठी माँ,

चोखट्ट पर बीवी बच्चा खड़ा,

देर हो गई घर पहुचने में,

सबकी निगाहों मे आशा थी, 

आज देर से घर पहुचा हूँ,

कुछ पैसों की ज़रूरत ज़्यादा थी.

बेटा रोता-रोता आया,

शायद उसकी माँ ने उसको डांटा था,

पेंसिल नहीं थी लिखने को,

आज दिलाने का किया वादा था,

सीने से लगा के बच्चे को, मैंने फिर चुप कराया,

जेब से निकाल के पेन्सिल दी,

देख में तेरे लिए क्या लाया.

एक उभरती सुबह के लिए,

मैं रोज़ अपना तन-मन बेच रहा,

जो मेने सोचा सपनों में,

ये मेरा सपना सच कर जाएगा,

पढ़ लिख कर एक दिन मेरा बेटा,

बड़ा अफ़सर बन जाएगा.

उमीद की है आस बड़ी,

उमीदों का है होसला बड़ा,

तू छूना चाहे आसमान को,

तो छू,

तेरे साथ हमेशा तेरा पिता खड़ा…!


योगेश राठौर-यश-