मैं गुनहगार हुँ तो ये गुनाह अब हर बार करूँगा,
तुझे नफ़रत करनी है कर मैं बस प्यार करूँगा।

तू शायद सोचती है सज़ा का हक़दार मैं ही हूँ,
सब्र कर तेरे साथ हिंचकियों का व्यपार करूँगा

क़समें-वादे और रिश्ते-नाते सब तोड़ चली है
तू शहर बदल ले बेशक, मैं तेरा इंतज़ार करूँगा

तेरी मर्ज़ी है वफ़ा कर या कर बेवफ़ाई मुझसे
मेरा दिल दर्पण है तेरा कैसे तुझसे खार करूँगा

तेरी छत कभी बाज़ार थी खिलते गुलाब की
अब सीने में हैं काँटे इन्हें तुझमें शुमार करूँगा