ग़ज़ल


मुझे सब ने गले हँसकर लगाया है,

मगर दुःख दर्द दे के आज़माया है।


मिलोगे जब कभी तो मुस्कुरा देंगे,

हमें हँसना भी तुमने ही सिखाया है।


अमॉ छोडो जमाना उम्र भर किसका,

हमें है सब ख़बर की मोह-माया है।


लगा कर दाँव पर अपनी जवानी को ,

यहाँ हर शख्स पैसे से कमाया है।


हुई मुद्दत मुझे फिर याद आता है,

मेरे दिल को उसी ने दिल बनाया है।


खुदा क्या है बताओ जानते हो तुम,

जो है महबूब वो रब है, ख़ुदाया है।


कभी मौका भी दो तुम मुस्कुराने का,

अभी तक तो हमें, तुमने रुलाया है।


गिनों ना पाँव के छाले कभी मेरे,

इन्होंने ही मुझे चलना सिखाया है।


तुम्हें कैसे पता 'यश ' को बहुत दुःख है,

तुम्हारे सामने तो मुस्कुराया है।


योगेश राठौर-यश-