ये आँखों की शरारत है या नज़ाकत है कोई,
ये पता बता रही है मेरा, उसे जो दूर खड़ी है भीड़ में,
उसकी एक हल्की सी मुस्कान की इबादत है कोई,
मुझ से मेरा वजूद मिटा रही है भीड़ में,
कैसे बयाँ करूँ उसके रूप को में आईना बन कर,
मेरी रूह को सुकून दे रही है भीड़ में,
जज्बातों की लहर मेरे सब्र का इम्तिहान ले रही है,
कैसे बयाँ करूँ अपने हालात हज़ारों की भीड़ में,
बेसब्र हो चली है अब तो साँसे भी जिस्म में,
रब से पहले उसके नाम की मोहताज है भीड़ में,
खुद को रोकने की अब ताकत नहीं मुझ में,
लहरों की तरह पत्थर से टकराने चला हूँ भीड़ में,
मैं बन पतंगा चला हूँ खुद को मिटाने उसकी ओर,
या तो वो मुझमें समा जाएगी या जला देगी भीड़ में,
मैने मोम बन खुद को उसका प्रतिरूप बना दिया,
उसने अग्नि की ज्वाला बन धुएँ सा उड़ा दिया भीड़ में,
सब सपने यूँ टकरा कर चकना चूर हो गये,
जैसे आसमान के बादल कहीं खो गये भीड़ में..!