आँखे बोलती है…! लोग कहते है आँखे बोलती है, दिलों के राज खोलती है, ज़ुबाँ से पहले वो मॅन को टटोलती हैं, जता देती हैं वो दूसरो को क्यूँ इस कदर, क्यूँ मन की बात वो नज़रों से बोलती है हमारे दिल में है प्यार ओर वो है अभी तक बेख़बर… लोग कहते हैं आँखे बोलती है, दिलो के राज खोलती हैं. क्यूँ किसी अंजान के लिए बाख़बर है ये आँखे, क्यूँ किसी अंजान में अपना हमसफर ढूंडती हैं, अंजान तो सारी दुनियाँ है फिर क्यूँ किसी को ढूंडती है लोग कहते हैं आँखे बोलती है, दिलो के राज खोलती हैं. दिल का जुनू क्यूँ इन आँखो मे नज़र आता है, क्यूँ मोहब्बत है हमें वो बिना कहे बताता है, बंदिश नहीं इस पर कोई, ये जिंदगी से खेलती है, लोग कहते हैं आँखे बोलती है, दिलो के राज खोलती हैं. रुसवा अगर दिल है तो नम आँखे हो जाती हैं, मोहब्बत की कबर पे वो कफ़न चढ़ाती हैं, मरने वालो की याद में वो फिर आँसू बहाती हैं, लोग कहते हैं आँखे बोलती है, दिलो के राज खोलती हैं. खुशी और गम दोनों की साथी है ये, जिंदगी को रुसवा कर, उसको चिढ़ाती है ये, दुख, दर्द, इश्क़, जुनू ओर हॅसी इसका आशियाना है, इसलिए तो यश, ये आज सब को बताना है, इन आँखो का नहीं कोई ठिकाना है, लोग कहते हैं आँखे बोलती है, दिलों के राज खोलती है, ज़ुबाँ से पहले वो मॅन को टटोलती हैं, लोग कहते है आँखे बोलती है………!