बारिश में आग का फ़रमान कैसा है
इश्क़ के रास्ते में ये तूफान कैसा है
सालों से बैठे थे दीदार की उम्मीद में
मिलते हीं कहती हो इंतजार कैसा है
मेरे हाथों से निकल कर जा रही हो
और मुझसे हीं पूछती हो हाल कैसा है
जिस घर में रोज बिताते थे समय बेहिसाब
अब गुजरते हीं पूछती हो ये मकान कैसा है
मुझको बार बार तुम हीं पास बुला रही हो
और जमाने को कहती हो ये इंसान कैसा है
