एक मामूली लेखक!

बस यही है मेरा परिचय..

ये दुनिया बहुत बड़ी है..और उससे भी बड़े हैं मेरे सपने–मेरी सोच–मेरी सोच में बसने वाली मेरी अपनी दुनिया ।

मेरी दुनिया में मेरे ख़्यालात हैसियत रखते हैं असलियत में बस रही दुनिया को समझने की–दुनिया में बसने वाले लोग और उनके दर्द को महसूस करने की; साथ ही रखते हैं हैसियत दुनिया को बदलने की ।

मेरी कलम रखती है ताक़त जिंदे से लेकर मुर्दे तक़ को एक नई जिंदगी देने की और नई पहचान दिलाने की ।

इसके बावजूद मुझसे मेरा परिचय मांगा जाता है; "कौन हो तुम??"

एक मामूली लेखक!

बस यही है मेरा परिचय, मेरी पहचान ।।


©Ankeetaas