जब से रूठे नज़र नहीं आये
मुद्दतों मेरे घर नहीं आये
जो सितारे मेरे नसीब के थे
अर्श से फ़र्श पर नहीं आये
फैलते देखी सुर्खिये इशराक
ढल गए दोपहर नहीं आये
वो जो आयें तो नींद आएगी
वो अभी तक मगर नहीं आये
इतने नाराज़ वो हुए 'अंजुम'
फिर कभी लौट कर नही आये

जब से रूठे नज़र नहीं आये
मुद्दतों मेरे घर नहीं आये
जो सितारे मेरे नसीब के थे
अर्श से फ़र्श पर नहीं आये
फैलते देखी सुर्खिये इशराक
ढल गए दोपहर नहीं आये
वो जो आयें तो नींद आएगी
वो अभी तक मगर नहीं आये
इतने नाराज़ वो हुए 'अंजुम'
फिर कभी लौट कर नही आये