कभी किसी के लिए 
तो कभी किसी से चाहिए ।
फुर्सत के वो पल चाहिए
जब मारले चाय की चुसकी,
सुनाए हाल अपना और 
सुने कहानी उसकी।
भीड़ में रहकर भी अकेले है हम,
घर पर बैठकर भी थके है हम,
फुर्सत से भी अब फुर्सत चाहिए
कभी किसी के लिए 
तो कभी किसी से चाहिए l

ज़िन्दगी में सुकून चाहिए,
मतलब और जुनून चाहिए
कभी रफ्तार तो कभी ठहराव चाहिए,
पर भूल जाते है जल्दबाजी में 
कि ज़िन्दगी में चाहत चाहिए
फुर्सत पाने की चाहत चाहिए 
चाहत रखने की फुर्सत चाहिए,
कभी किसी के लिए 
तो कभी किसी से चाहिए।