अधूरी सी मैं और मेरी ख्वाहिशें...
कभी लगता है हवा सी हूँ
जो छूके भी रुकती नहीं
और कभी मिट्टी सी
जो अपनी जगह से हिलती नहीं...
मेरे अंदर कुछ शोर सा है
और गहरा सन्नाटा भी
हँसती भी बेवजह
रो भी लेती बेवजह....
लोग कहते हैं समझो खुद को
पर खुद में ही एक पहेली सी हो गई
हर दिन थोड़ी बिखरती हूँ
फिर खुद को ही समेटती हूँ
कुछ सपने आँखों में अधूरे से हैं
पर उनमें ही मेरी रोशनी बसती है
कभी पूरी हुई ही नहीं
शायद इसीलिए मेरी कहानी चलती है....
