नदी किनारे बैठ के पानी,छू कर देखा है क्या?
भाग रही है दुनिया जैसी,रुक कर देखा है क्या?
सूरज रोज़ सुबह उगता है,हम तो फोन में खोए हैं,
शाम को ढलते हुए उसे कभी,छत से देखा है क्या?
कागज़ के नोटों को गिनकर, चेहरे तो खिल जाते हैं,
पर अपनों की आँख में हँसता,सावन देखा है क्या?
बड़ी-बड़ी गाड़ियों में बस, दफ़्तर और घर होता है,
बारिश की पहली बूंदों में,भीग कर देखा है क्या?
लाख कमा लो दौलत तुम इस,चमकती हुई दुनिया में,
माँ की गोद में सर रख कर,सोकर देखा है क्या?
