> कल जितिया का कड़क व्रत है, निर्जला उपवास रहेगा,
> बिना पानी की बूंद पिए भी, टीवी पर विश्वास रहेगा!
> सामने बैठे बाप-बेटे की, हर फरमाइश पूरी होगी,
> चाय-समोसे खिलाए सबको, भले ही खुद वो भूखी होगी!
>
> भूल के अपनी भूख और प्यास, चौके पर वो ताली बजाए,
> बिना एक भी पॉपकॉर्न खाए, मम्मी मैच में गदर मचाए!
> ऐसी कड़क फैन माता को, हमारा शत-शत प्रणाम है,
> जीतेंगे हम मैच कल पक्का, क्योंकि माँ का साथ सरेआम है!
* * *
