सामने वाली बेंच पर बैठकर जब आँखें किताबों में खोती थी
मेरी टिफिन में स्कूल के नाम पर बस अकेली रोटी होती थी
कम खाने की आदत और दुबला-पतला
साया था
तभी तो पूरी टीचर्स-स्टाफ ने मुझे नया नाम थमाया था
क्लास में आते ही जब सर या मैम ज़ारा
मुस्कुराते थे
कैसी हो 100 ग्राम की बच्ची कहकर अक्सर ताना मारते थे
वो प्यार भरा मजाक वो अपनों जैसी खिंचाई
सच कहूँ तो उसी डांट फटकार ने मेरी पहचान बनाई
कोई फ़िल्मी डायलॉग नहीं वो तो रोज सीधे मुहँ पर सुनाते थे
कुछ खाया-पिया करो अंजली वरना हवा में उड़ जाओगी कहकर टोकते थे।