तुम्हें एड़ी की मोच भी बहुत
बड़ा दर्द लगती है,
तुम्हें ये दिसंबर की ये हल्की हवा
भी सर्द लगती है।
बहुत मजबूर हो तुम भी जो
सिर्फ़ टीवी पर जंग देखते हो,
मगर हमारे फौजी को बारूदों
की गर्मी भी हमदर्द लगती है।

कोई झंडा कहता है,कोई
तिरंगा कहता है,
मगर ये दिल तो भारत माँ
का अंबर कहता है।
तुम्हें भाती है हसीनों के
लड़कपन की वो बातें,
तुम क्या जानो ये दिल तो
उसे अपना कफ़न कहता है।