अभी तो बस कलम थामी है, अल्फाजों का सैलाब आना बाकी है,
अभी तो चंद पन्ने बदले हैं, पूरी किताब का छप जाना बाक़ी है।
लोग कहते है ठहर जाओ इस छोटे से मुकाम पर आकर,
उन्हें क्या पता कि अभी तो आसमां का झुक जाना बाक़ी है।
गोरखपुर की गलियों से उठी जो ये गूंज सादगी की,
साहित्य के इस मंच पर उस सुर का बिखर जाना बाक़ी है।
कदम छोटे सही मगर हौसले चट्टान जैसे हैं मेरे,
ज़माने को अभी मेरी उड़ान का असली रूप देखना बाक़ी है।
