मुकद्दर से मिला जो वो, चमन
की बात करते है,
हवाएँ गुनगुनाती है,वतन की
बात करते है।
हजारों ख़्वाब टूटे पर, मगर
ये हौसला देखो,
कि हम हर हाल में मिलकर,
अमन की बात करते हैं।
कोई इतिहास कहता है, कोई
पैगाम लिखता है,
मगर ये दिल तो पन्नों पर,वतन
का नाम लिखता है।
तुम्हारे पास होंगे हसीनों के लाखों
फसाने पर,
मेरी हर सांस का कतरा तिरंगे को
सलामी शाम लिखता है।
