सुबह 6:00 बजे गूगल पर सर्च होता है-
"हाउ टू बिकम ए मिलेनियर इन वन मंथ विदाउट डूइंग एनीथिंग।"
सुबह 10:00 बजे तक आते-आते कीबोर्ड पर उंगलियां बदल जाती हैं,
और टाइप होता है-"नौकरी डॉट कॉम पर रिज़्यूम कैसे अपलोड करें?"
दोपहर 2:00 बजे जब भूख पेट में चूहे दौडा़ती है,
तो सर्च बार में एक अमीरी रेंगती हैं-"बेस्ट कैफे नियर मी विद एस्थेटिक वाइब्स।"
मगर ठीक आधे घंटे बाद,जेब का सच सामने आता है,
और नया टैब खुलता है-"मैगी में कौन सा नया मसाला डालें कि पनीर जैसा स्वाद आए?"