पैसा कमाओ ज़रुर,पर दुआएँ मत छोड़ना,
जानू-सोना के चक्कर में माँ-बाप का दिल मत तोड़ना।
क्योंकि जब वक्त बदलेगा तो ये सूट-बूट भी उतर जाएगा,
पर माँ का आंचल और बापू का साया हमेशा काम आएगा।


कहते हो फ्लैट में जगह कम है,वो यहाँ रह नहीं पाएंगे,
गांँव के सीधे-साधे लोग मॉडर्न शहर में कैसे समाएंगे।
भूल गए वो दिन जब खुद भूखे रहकर तुम्हें खिलाया था,
तुम्हारी एक जि़द के लिए बापू ने अपना सब कुछ दांव पर लगाया था।