वहाँ नदियाँ किसी का जाति-धर्म पूछकर नहीं बही,
बस एक शोर उठा और सब कुछ शांत सो गया।
पर जानते हैं साहब इस पूरी तबाही में सबसे खूबसूरत चीज़ क्या है?
वो है उन लोगों की आँखों में बची हुई 'उम्मीद'।
मकान बह गए हैं, मगर उनका हौसला अभी भी पहाड़ जैसा ऊँचा है।
वो रो रहे हैं,पर एक दूसरे का हाथ थामकर फिर से खड़े हो रहे हैं।
तो साहब हम सिर्फ़ यहाँ से अफसोस नहीं जताएं,
अपनी दुआओं और मदद का एक पूल सरहद के उस पार तक बनाएँ।
क्योंकि पानी भले ही सब कुछ बहा ले
पर वो इंसानियत को कभी नहीं डुबा सकता।